Giridih Wild Elephant Rescue Operation
समाचार  गिरिडीह  झारखण्ड  राज्य 

Giridih News: वन विभाग का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, पीरटांड़ के जंगलों में सुरक्षित भेजे गए 28 जंगली हाथी

Giridih News: वन विभाग का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, पीरटांड़ के जंगलों में सुरक्षित भेजे गए 28 जंगली हाथी गिरिडीह के पीरटांड़ क्षेत्र में शनिवार देर रात वन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से 28 जंगली हाथियों के झुंड को सुरक्षित पारसनाथ पहाड़ी के घने जंगलों में वापस भेज दिया। पिछले तीन दिनों से खुखरा, चिरकी और पालगंज इलाकों में हाथियों की वजह से दहशत का माहौल था और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने ड्रोन तकनीक, मशाल, पटाखे और ढोल-नगाड़ों के पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल कर बिना किसी जनहानि के इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया। विभाग ने प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Read More...

Advertisement