Dhanbad District Law and Order Measures
समाचार  धनबाद  झारखण्ड  राज्य 

बाघमारा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: कतरास थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का संकल्प

बाघमारा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: कतरास थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का संकल्प धनबाद के बाघमारा अंतर्गत कतरास थाना प्रांगण में रविवार को थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में बकरीद (ईद-उल-जोहा) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कतरास थाना क्षेत्र की सभी 11 मस्जिदों के सदर, सेक्रेटरी और मुख्य इमाम शामिल हुए। थाना प्रभारी ने सभी को पर्व के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सरकारी गाइडलाइन से अवगत कराया तथा अफवाहों से दूर रहकर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की, जिस पर मस्जिद कमिटी के सदस्यों ने पूर्ण सहमति जताई।
Read More...

Advertisement