मंदिर में श्रद्धालु
समाचार  हजारीबाग  झारखण्ड  राज्य 

बरही के मनोकामनेश्वर शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भव्य सजावट ने मोहा मन

बरही के मनोकामनेश्वर शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भव्य सजावट ने मोहा मन बरही स्थित मनोकामनेश्वर शिव मंदिर में सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। महिलाएं, पुरुष और युवा हाथों में जलपात्र लेकर कतार में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सोमवार के विशेष अवसर पर मंदिर के मुख्य द्वार और प्रांगण को पीले व गुलाबी कपड़ों तथा रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया।
Read More...

Advertisement