Additional Collector Manindra Bhagat Office Assumptions
समाचार  रामगढ़  झारखण्ड  राज्य 

Ramgarh News: अपर समाहर्ता, एसडीओ और डीटीओ ने समाहरणालय में संभाला अपना-अपना पदभार

Ramgarh News: अपर समाहर्ता, एसडीओ और डीटीओ ने समाहरणालय में संभाला अपना-अपना पदभार रामगढ़ समाहरणालय में तीन नवनियुक्त वरिष्ठ अधिकारियों ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। नव पदस्थापित पदाधिकारियों में मनींद्र भगत ने अपर समाहर्ता, कृष्ण मुरारी तिर्की ने अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और राजेश एक्का ने जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) के रूप में कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों ने कार्यालय कर्मियों से परिचय लेते हुए स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, भूमि व राजस्व मामलों का समयबद्ध निष्पादन, परिवहन नियमों का कड़ा पालन और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
Read More...

Advertisement