बाल कृष्ण
समाचार  गिरिडीह  झारखण्ड  राज्य 

Giridih News: पचम्बा श्री गोपाल गौशाला में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, आधी रात तक झूमे श्रद्धालु

Giridih News: पचम्बा श्री गोपाल गौशाला में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, आधी रात तक झूमे श्रद्धालु पचम्बा स्थित श्री गोपाल गौशाला में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम सात बजे शुरू हुए समारोह में बच्चों के बीच मटकी फोड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। बाहर से आए कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जबकि नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए। देर रात तक भक्त भक्ति गीतों पर झूमते रहे। समिति ने जिले की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
Read More...

Advertisement