Illegal Liquor Raid
समाचार  अपराध  झारखण्ड  राज्य 

अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में चार लोग गिरफ्तार

अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में चार लोग गिरफ्तार पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने तिलैपी, कुम्मराम, लमजोरी और भागाविला गांवों में छापेमारी कर भारी मात्रा में बीयर, विदेशी शराब और अवैध चुलाई शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
Read More...
समाचार  झारखण्ड  पलामू  राज्य 

Palamu News: अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट

Palamu News: अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट मेदिनीनगर में पलामू पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। टीओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में हाउसिंग कॉलोनी, सत्संग मंदिर और बैरिया क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 200 किलो जावा महुआ और 40 लीटर तैयार शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही शराब बनाने की सामग्री और उपकरणों को नष्ट कर दिया। मंटू सिंह ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Read More...

Advertisement