Dimna Lake
समाचार  राष्ट्रीय 

डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग

डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग पूर्वी सिंहभूम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डिमना लेक में शुक्रवार सुबह नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। युवक अपने दोस्तों के साथ सोनारी से घूमने आया था। सूचना मिलने पर बोड़ाम थाना पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने कई घंटे तक खोज अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका।
Read More...
समाचार  झारखण्ड  जमशेदपुर  राज्य 

दिसंबर तक व्यवस्था न हुई तो एमजीएम अस्पताल और कॉलेज के सामने जल संकटः सरयू राय

दिसंबर तक व्यवस्था न हुई तो एमजीएम अस्पताल और कॉलेज के सामने जल संकटः सरयू राय जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने चेतावनी दी है कि यदि दिसंबर तक पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो एमजीएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में गंभीर जल संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में की गई 5 डीप बोरिंग जलापूर्ति के लिए अपर्याप्त हैं और स्वर्णरेखा नदी से जल परियोजना बहुत धीमी गति से चल रही है। सरयू राय ने आरोप लगाया कि चुनावी लाभ के लिए तत्कालीन मंत्री ने मुख्यमंत्री को अंधेरे में रखकर अस्पताल का अधकचरा उद्घाटन कराया, जिससे अब स्थिति गंभीर हो गई है। उन्होंने सुझाव दिया कि टाटा स्टील की डिमना लेक पाइपलाइन से अस्पताल को पानी की आपूर्ति की जाए ताकि संकट से बचा जा सके।
Read More...

Advertisement