भगवान श्रीकृष्ण
समाचार  गिरिडीह  झारखण्ड  राज्य 

Giridih News: सिहोडीह के राधे-राधे गोकुल धाम में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव

Giridih News: सिहोडीह के राधे-राधे गोकुल धाम में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित सिहोडीह राधे-राधे गोकुल धाम चौधरी मोहल्ला के श्री राधे-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने विधिवत पूजा कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Read More...

Advertisement