Mahindra Scorpio Rams Into House
समाचार  झारखण्ड  पलामू  राज्य 

Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत

Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत मेदिनीनगर के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसुनपुरा गांव में सोमवार को शराब के नशे में धुत एक स्कॉर्पियो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार वाहन सीधे एक रिहायशी घर में जा घुसा। इस भीषण टक्कर की चपेट में आने से घर के भीतर मौजूद एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलते ही तरहसी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Read More...

Advertisement