मांडर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत ग्राम चौपाल आयोजित

रांची: मांडर विधानसभा क्षेत्र के चान्हो प्रखंड में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एवं पेसा कानून को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस दौरान पेसा नियमावली के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही ग्राम प्रधानों के अधिकारों, दायित्वों एवं ग्रामसभा की भूमिका को विस्तार से समझाया गया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू, प्रदेश सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी एवं अवनीश कजला, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश पॉल मुजनी, जिला प्रभारी रियाजुल अंसारी, जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, संजय कुमार, सुभाष नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे।

