Ranchi News: मांडर महाविद्यालय में प्लास्टर गिरने से टला बड़ा हादसा, शिक्षकों की नियुक्ति और जर्जर भवन की मरम्मत की मांग

कॉलेज भवन की स्थिति पर एनएसयूआई के कॉलेज प्रभारी राफे ने जताई चिंता।

रांची: मांडर महाविद्यालय में कर्मचारी विभाग के भवन का प्लास्टर अचानक गिरने से कर्मचारी बाल-बाल बच गए। इस घटना पर एनएसयूआई रांची विश्वविद्यालय के महासचिव सह कॉलेज प्रभारी राफे ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सवाल उठाया कि महाविद्यालय प्रशासन आखिर किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है?

उन्होंने रांची विश्वविद्यालय एवं मांडर महाविद्यालय प्रशासन पर तंज कसते हुए कहा कि जब महाविद्यालय के भवन ही सुरक्षित नहीं हैं, तो विद्यार्थियों और कर्मचारियों का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा? उन्होंने जर्जर भवन की तत्काल मरम्मत कराने, शिक्षकों की कमी दूर करने एवं रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की।

राफे ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन शिक्षा व्यवस्था और महाविद्यालय की बुनियादी सुविधाओं पर तत्काल ध्यान दे, अन्यथा एनएसयूआई छात्रहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी।

लेखक के बारे में

By Arti kumari

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More