कृष्णा डिजिटल सेवा केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों को गांव में ही मिलेंगी कई सुविधाएं

गिरिडीह: जमुआ प्रखंड की बदडीहा वन पंचायत अंतर्गत बदडीहा गांव में कृष्णा डिजिटल सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। जिला परिषद सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा एवं पंचायत समिति सदस्य राजेश वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवा केंद्र खुलने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। अब विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यों के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज के बाजारों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
केंद्र में आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ई-श्रम कार्ड बनाने, रेलवे टिकट बुकिंग और मोबाइल रिपेयरिंग सहित कई जनोपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। गांव में ही इन सेवाओं के शुरू होने से बदडीहा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में छट्टू वर्मा, किशोरी वर्मा, हरिहर वर्मा, प्रवीण दीवाना, सुशील कुमार, धनराज वर्मा, दिगंबर दिवाकर सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।


