चार करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा आईटीआई कॉलेज

विष्णुगढ़: प्रखंड में जल्द ही आईटीआई कॉलेज का निर्माण शुरू हो जाएगा। मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने बताया कि निर्माण के लिए चार करोड़ रूपए उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के निर्माण से पहले सारी जरुरी औपचारिकताएं पूरी कर ली जायेगी।
इसके अलावे घर से रोड पर बह रहे पानी पर पटेल ने कहा कि विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय है। ऐसे में इसका महत्व बढ़ जाता है। बावजूद इसके, यहाँ के मार्गो में घरों से बहते पानी के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छता पर खास जोर है। इस पर रोक लगाने के लिए प्रखंड में बैठक की जाने की उन्होंने जानकारी दी।


