Hazaribagh News: लक्ष्मी पूजा के अवसर पर केमिस्ट्री हब के नए परिसर का भव्य उद्घाटन

हजारीबाग: जिले में बेहतर शैक्षणिक परिणामों के लिए पहचान बना चुके शिक्षण संस्थान केमिस्ट्री हब का लक्ष्मी पूजा के अवसर पर नए परिसर में भव्य उद्घाटन किया गया। संस्थान पहले बाबू गांव स्थित शिव मंदिर रोड के समीप संचालित हो रहा था, जिसे अब स्थानांतरित कर सड़क के अपोजिट साइड में शुरू किया गया है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला सेल की जिला अध्यक्ष सह डाढ़ा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी और झामुमो के जिला सहसचिव दयानंद मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर संस्थान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि केमिस्ट्री हब शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। यहां शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी शिक्षा ग्रहण कर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संस्थान को एक अवसर देने की अपील की। वहीं संस्थान के संचालक बसंत मेहता ने बताया कि केमिस्ट्री हब में विद्यार्थियों को विज्ञान संकाय, विशेषकर 11वीं और 12वीं की रसायन विज्ञान की पढ़ाई आधुनिक शिक्षण पद्धति से कराई जाती है।
संस्थान के विद्यार्थियों ने केमिस्ट्री विषय में 99 अंक तक हासिल किए हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से समय-समय पर प्रोत्साहित भी किया जाता है। इसी क्रम में पूर्व में विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में शिक्षिका संजना राज, बबलू मेहता, रितेश राज, करण कुमार, अमन कुमार, धनु सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।


