Hazaribagh News: कटकमसांडी में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई चित्रगुप्त पूजा

हजारीबाग: कटकमसांडी में भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के चित्रांश परिवार के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की।
कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय पंचायत अंतर्गत कटकमसांडी चट्टी स्थित प्राणेश कुमार सरैयार के आवास पर विशेष रूप से पूजा का आयोजन किया गया। आचार्य जयनन्द कुमार पांडेय की देखरेख में वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। बतौर यजमान प्राणेश कुमार सरैयार ने सपरिवार पूजा की।
पूजा के उपरांत आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
पूजा को सफल बनाने में मंजू सिंह, उमेश कुमार सरैयार, मुकेश कुमार सरैयार, योगेश कुमार सरैयार, साक्षी सिन्हा, प्राची, मुस्कान, आयुष और गोपी सहित अन्य लोगों का अहम योगदान रहा।




