कोटा से छात्रों को लेकर धनबाद पहुंची विशेष ट्रेन, स्क्रीनिंग के बाद घर भेजने की तैयारी

धनबाद : राजस्थान के कोटा से दूसरी स्पेशल ट्रेन आज झारखंड पहुंच गयी है. यह ट्रेन धनबाद स्टेशन पर पहुंची है. स्टेशन पर छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है. स्क्रीनिंग के बाद उन्हें उनके घर भेजा जाएगा. इस ट्रेन पर गिरिडीह, देवघर, संताल परगना के दूसरे जिलों के छात्र सवार थे. इस ट्रेन से 10 जिलों के 954 छात्र प्रदेश लौटे हैं. ये छात्र कोटा में इंजीनियरिंग व मेडिकल की तैयारी करते हैं, जो कोरोना महामारी को लेकर जारी लाॅकडाउन में वहां फंसे हुए थे.


लाॅकडाउन के कारण छात्रों का कोचिंग बंद हो गया था और मेस बंद होने के कारण ज्यादातर को खाने-पीने में दिक्कत हो रही थी. हाॅस्टल के संचालक भी चाहते थे कि जबतक यह संकट है वे छात्र अपने घरों को चले जाएं.


इससे पहले कोटा से कल एक स्पेशल ट्रेन कल रांची के हटिया स्टेशन पर पहुंची थी, जिसमें करीब एक हजार छात्र वहां से आए थे. ये छात्र रांची व उसके आसपास के जिलों के थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More