Dhanbad News: सिजुआ कॉलेज में 400 छात्र-छात्राओं को आग से बचाव का प्रशिक्षण, एलपीजी सुरक्षा का प्रैक्टिकल डेमो

धनबाद। शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज, सिजुआ में छात्र-छात्राओं को आग से बचाव और नियंत्रण की जानकारी देने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
आग से बचाव और आपात स्थिति से निपटने की दी जानकारी
टाटा सिजुआ ग्रुप के सुरक्षा विभाग की फायर फाइटर टीम के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आग की घटनाओं को रोकना, आपातकालीन स्थिति में सही निर्णय लेना और जान-माल की सुरक्षा करने के तरीकों से अवगत कराया गया।
फायर फाइटरों ने आग बुझाने के तरीकों का दिया प्रशिक्षण
फायर फाइटर नितिन यादव तथा फायर फाइटर अमित यादव ने पानी का उपयोग करके आग के तापमान को कम करने, आग पर गीली बोरी या कंबल डालकर ऑक्सीजन का संपर्क काटने, ज्वलनशील पदार्थों या ईंधन को हटाकर आग को फैलने से रोकने तथा फायर एक्सटिंग्विशर यंत्रों का सही समय पर सही तरीके से इस्तेमाल करने की विधि की जानकारी दी।
एलपीजी सिलेंडर की सुरक्षा का दिखाया गया प्रैक्टिकल डेमो
एलपीजी सिलेंडर की सुरक्षा को लेकर प्रैक्टिकल डेमो भी दिखाया गया। प्रशिक्षण में लगभग 400 छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए।
शिक्षक और कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में छात्र रहे मौजूद
मौके पर सिक्योरिटी गार्ड कुलदीप महतो, उप प्राचार्य रमेश प्रसाद, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. मौकित उद्दीन, प्रो. समीर कुमार महतो, प्रो. अविनाश कुमार, प्रो. कल्पना कुमारी, प्रो. राखोहारी महतो, प्रो. राजू महतो, प्रो. मेघनाथ महतो, प्रो. राकेश कुमार महतो, प्रो. मनोज कुमार महतो, प्रो. दिनेश मधेशिया, प्रो. राजकुमार प्रसाद, प्रो. पंचानन सिंह चौधरी, प्रो. शेखर महतो, प्रो. चमन महतो, प्रो. राजकुमारी, प्रो. प्रियंका कुमारी, प्रो. इंदू कुमारी, मोहित कुमार महतो, जितेंद्र महतो, तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो, अभिमन्यु महतो, मोहित महतो, लालू महतो, भुनेश्वर महतो, शांति देवी, शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो सहित अन्य काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


