Dhanbad News: सिंदरी के अमरनाथ तिवारी ने एसएससी परीक्षा में 38वीं रैंक लाकर किया कमाल

एसएससी अनुवादक परीक्षा में 38वीं रैंक हासिल करने वाले सिंदरी के मेधावी छात्र अमरनाथ तिवारी।

धनबाद: सिंदरी निवासी अमरनाथ तिवारी ने एसएससी वरिष्ठ संयुक्त हिंदी अनुवाद परीक्षा-2025 में 38 वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय में हुआ है। पिता तेज नारायण तिवारी एवं माता शशिकला देवी के पुत्र अमरनाथ का आवास आरके-1/164, सिंदरी में है। उन्होंने सिंदरी कॉलेज से वर्ष 2019 में स्नातक और 2022 में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वर्ष 2024 में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से अनुवाद में एक वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया। इससे पूर्व वे बायजूस में कार्यरत थे।

अमरनाथ शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में भी सक्रिय रहे हैं। वर्ष 2024 में युवा संगम योजना के तहत झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने आईआईटी रुड़की में झारखण्ड राज्य की लोक संस्कृति एवं पारंपरिक लोकनृत्य को प्रस्तुत किया था। वर्ष 2018 में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कॉलेज स्तर पर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान में भी योगदान दिया था। अपनी सफलता का श्रेय अमरनाथ ने माता-पिता एवं बड़े भाई अभिषेक तिवारी के साथ गुरुजन को दिया है। बड़े भाई अभिषेक ने तन, मन एवं धन से हमेशा अपने छोटे भाई अमरनाथ के खड़े रहते थे। उनकी उपलब्धि से परिवार और सिंदरी क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More