Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने शहरपुरा स्थित पूजा पंडाल पहुंचकर मां काली के किए दर्शन

धनबाद: सिंदरी क्षेत्र में कार्तिक अमावस्या के अवसर पर पूरे क्षेत्र में शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां काली की पूजा अत्यंत श्रद्धा ,भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। शहरपुरा स्थित एल टाइप के आदर्श क्लब काली पूजा पंडाल में धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन पहुंचे। उन्होंने मां काली के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा – अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इसके अलावा बीआईटी सिंदरी के सिविल अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रफुल्ल शर्मा एवं जनता मजदूर संघ की सिंदरी शाखा के सचिव वेद प्रकाश ओझा भी पूजा पंडाल पहुंचे और मां काली की पूजा-अर्चना की। पूजा के पश्चात अतिथियों ने श्रद्धालुओं के साथ खिचड़ी महाभोग ग्रहण किया। पूजा समिति की ओर से सचिव ओंकार सिंह एवं अनु ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। पूजा के दौरान पंडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मौके पर सचिव ओंकार सिंह, अखिलेश सिंह, राहुल ओझा, पंकज, प्रकाश, जीतू ने मुख्य रूप से पूजा आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई। वही वेद प्रकाश ओझा के साथ जनता मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण रंजन सिंह, अंशु कुमार, संतोष सिंह, सुमित कुमार सिंह, अंशु कुमार, रोहित सिंह, दीपक गिरी, बबलू पांडेय, शेखर सिंह, प्रकाश शर्मा, रोहित मंडल, मोहित यादव, अमित मंडल, दिलबर रवानी, उमाशंकर यादव, समीर पासवान एवं शुभम कुमार सहित अन्य श्रद्धालु अतिथियों के साथ उपस्थित थें।


