Deoghar News: दुर्गा पूजा को लेकर खागा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

देवघर: आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर सोमवार को खागा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मंच संचालन अनवर खान ने किया। बैठक में खागा थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए पूजा कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने पूजा मंडपों और चौक-चौराहों पर कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की, ताकि त्रिदिवसीय पूजन समारोह में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी पार्थ नंदन, डीएसपी मुजीबुर्रहमान, पुलिस इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी एवं खागा थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव ने कहा कि पूजा के दौरान सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मिशिल हांसदा, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पशुपति कोल, एसआई नईम अंसारी, एसआई इलियास लकड़ा, एसआई सौअनी, बुधन सिंह मेलगडी, डॉक्टर जहांदार खान, मुखिया गोलक बिहारी यादव, मुखिया हेमलाल हेम्ब्रम, उप मुखिया माधव मंडल, जगनरायण मंडल, मुखिया प्रतिनिधि बालेंद्र मुर्मू, कामदेव यादव, गणेश मंडल, गणपत यादव, रज्जाक अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


