Bokaro News: बीएसएल के जर्जर आवासों पर चला बुलडोजर, सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई तेज

बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के क्षतिग्रस्त आवासों को जर्जर घोषित कर दिया गया है। इसकी जानकारी अखबारों एवं नोटिस के माध्यम से आवासधारियों को दी गई थी, ताकि वे उक्त क्षतिग्रस्त आवासों को खाली कर अन्यत्र आवास ले लें। इसके बावजूद कुछ लोग अब भी जर्जर आवासों में रह रहे हैं।
बीएसएल प्रबंधन ने सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। इसके बावजूद कुछ लोग अपनी मनमानी के कारण क्षतिग्रस्त आवासों में ही रह रहे थे। अब बीएसएल प्रबंधन इन जर्जर आवासों को सुरक्षा के मद्देनजर बुलडोजर से ध्वस्त कर रहा है, ताकि वहां कोई न रहे और किसी बड़ी दुर्घटना से बचाव हो सके।
बीएसएल प्रबंधन द्वारा क्षतिग्रस्त आवासधारियों को लगातार नोटिस भी भेजे जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग उक्त आवासों में रह रहे थे। अब बीएसएल प्रबंधन आवासधारियों को विधिवत खाली करवाकर बुलडोजर से आवासों को तोड़ रहा है।
इसी क्रम में सेक्टर-12 ई के आवास संख्या 2001 से 2018 तक कुल 18 आवासों को खाली करवाकर सुरक्षा की दृष्टि से बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
बीएसएल प्रबंधन का कहना है कि जिन-जिन आवासों को क्षतिग्रस्त घोषित किया गया है, उन्हें सुरक्षा के मद्देनजर खाली करवाकर चरणबद्ध तरीके से तोड़ा जाएगा, ताकि किसी भी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।


