बोकारो स्टील प्लांट के 3 सीजीएम का तबादला, विभागों की जिम्मेदारी में फेरबदल

बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने बोकारो स्टील प्लांट के तीन सीजीएम को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बोकारो टाउनशिप में अब नए सीजीएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान सीजीएम को सीजीएम इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ बोकारो स्टील प्लांट के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों और पदनामों में फेरबदल किया गया है।
बीएसएल बोकारो में नगर प्रशासन विभाग के मुख्य महाप्रबंधक पद पर कार्यरत कुंदन कुमार को अब इसी विभाग में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सीजीएम इंचार्ज) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में, एचआरसीएफ के मुख्य महाप्रबंधक राकेश कुमार राय को स्थानांतरित कर नगर प्रशासन विभाग का मुख्य महाप्रबंधक बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त, हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी प्रदीप कुमार वर्मा को अब एचएसएम के साथ-साथ एचआरसीएफ विभाग का भी मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी नियुक्त किया गया है।


