Bokaro News: नावाडीह के बंशीडीह टोला में गोलीबारी की घटना में शामिल आरोपी गिरफ्तार

बोकारो: जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के बंशीडीह टोला में गोली फायरिंग की घटना में संलिप्त आरोपी को नावाडीह पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की है। बेरमो एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गत 7 नवंबर को कुलदीप कुमार को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी, इस घटना में वो आंशिक रूप से घायल हुए थे।
वादी की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए आरोपी नावाडीह क्षेत्र का रहनेवाला कारू महतों को दबोचने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है। पुलिसिया पूछताछ के आरोपी ने स्वीकार किया की पैसे मांगने पर नहीं दिए जाने पर उसने कुलदीप को जान मारने की नीयत से उसपर गोली चलाई थी।

