गर्लफ्रेंड के घर पर बॉयफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, मेन आरोपी अभी भी फरार

क्राइम डेस्क: हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक की उसके ही प्रेमिका के घर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.
पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद मर्डर केस में मृतक युवक दिल्ली का रहने वाला था और वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि इसी झगड़े के दौरान युवक पर चाकू से हमला किया गया, उसके दोस्त हर्ष ने आरोपी को रोकने की कोशिश की और इस दौरान वह घायल हो गया। सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मानस की मौत हो गई।’
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों की पहचान की. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात में शामिल लोग पहले से ही मृतक को जानते थे और आपसी विवाद ही हत्या की मुख्य वजह हो सकती है. हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे का सही कारण स्पष्ट हो सके.
पुलिस अधिकारियों का कहना है फरीदाबाद मर्डर केस मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है. इस घटना ने एक बार फिर युवाओं के बीच बढ़ती हिंसा और रिश्तों में बढ़ते तनाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.


