कोटा से छात्रों को लेकर धनबाद पहुंची विशेष ट्रेन, स्क्रीनिंग के बाद घर भेजने की तैयारी

धनबाद : राजस्थान के कोटा से दूसरी स्पेशल ट्रेन आज झारखंड पहुंच गयी है. यह ट्रेन धनबाद स्टेशन पर पहुंची है. स्टेशन पर छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है. स्क्रीनिंग के बाद उन्हें उनके घर भेजा जाएगा. इस ट्रेन पर गिरिडीह, देवघर, संताल परगना के दूसरे जिलों के छात्र सवार थे. इस ट्रेन से 10 जिलों के 954 छात्र प्रदेश लौटे हैं. ये छात्र कोटा में इंजीनियरिंग व मेडिकल की तैयारी करते हैं, जो कोरोना महामारी को लेकर जारी लाॅकडाउन में वहां फंसे हुए थे.
कोटा से सभी विद्यार्थी का सकुशल धनबाद जंक्शन पर आगमन हो गया है। दूसरे जिले के सभी बच्चो को प्रक्रिया के तहत जांच कर गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। धनबाद के विद्यार्थियों को पूर्ण स्वास्थ्य जांच के उपरांत उनके घर तक प्रशासन द्वारा पहुचाया जाएगा। pic.twitter.com/O1FyB0aTJP
— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) May 3, 2020
लाॅकडाउन के कारण छात्रों का कोचिंग बंद हो गया था और मेस बंद होने के कारण ज्यादातर को खाने-पीने में दिक्कत हो रही थी. हाॅस्टल के संचालक भी चाहते थे कि जबतक यह संकट है वे छात्र अपने घरों को चले जाएं.
कोटा से आ रहे विद्यार्थियों के धनबाद जंक्शन पर स्वागत तथा स्वास्थ्य जांच की तैयारियां पूरी कर ली गई है । अभिभावको को स्टेशन परिसर में आने तथा बच्चो को रिसीव करने की अनुमति नही दी जाएगी। सभी को जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित उनके घर तक पहुचाया जाएगा।
आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। pic.twitter.com/fuYJNzmwdj— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) May 3, 2020
इससे पहले कोटा से कल एक स्पेशल ट्रेन कल रांची के हटिया स्टेशन पर पहुंची थी, जिसमें करीब एक हजार छात्र वहां से आए थे. ये छात्र रांची व उसके आसपास के जिलों के थे.


