कांग्रेस नेत्री की हत्या के आरोपी रॉकी समेत चार अपरोपियों को जेल

दुमकाः झारखंड की उपराजधानी (Subdivision of Jharkhand) दुमका में कांग्रेस नेत्री पुष्पा सिंह को गोली मारकर हत्या करने वाला भतीजा रॉकी समेत चार आरोपी को गिरफ्तार (Four accused arrested) कर लिया गया है. पुलिस ने चोरों आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. आपको बता दें कि 7 नवंबर को रॉकी ने चाची पुष्पा सिंह को दुकान गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसके बाद रॉकी कोलकता भाग गया.
परिवार पर पुलिस की बढ़ता दबाव को देखकर रॉकी ने रविवार को कोलकता के सिटी थाना (City Police Station of Kolkata) में सरेंडर कर दिया. जहां दुमका पुलिस ने अहले सुबह कोलकता से रांची लाया और कोर्ट में पेश किया. सोमवार को दुमका पुलिस ने चारों आपोरी को सीजेएम एसएन ठाकुर (CJM SN Thakur) के न्यायालय में पेश किया. इसके बाद इन्हें न्यायिक हिरासत (judicial custody) में भेज दिया गया.
चारों आरोपी में मुख्य आरोपी रॉकी सिंह हिम्मतका, उसके पिता शिव कुमार हिम्मतका, दोस्त अभिषेक हिम्मतसिंहका और ममेरा भाई कैलाश बोगी शामिल हैं. आपको बता दें कि कांग्रेस सक्रिय कार्यकर्ता (Congress active worker) पुष्पा की मेन रोड में बक्से की दुकान थी. दुकान के बगल में ही उनके भतीजे रॉकी का दुकान स्थित था.
इसी वजह से दोनों में हमेशा तकरार होती रहती थी. 7 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे पुष्पा दुकान में कार्य कर रही थी. इसी क्रम उनका भतीजा रॉकी ने पुष्पा को नजदीक से गोली मार दी. जिनका मौत घटनास्थल पर ही हो गया था.




