गिरिडीह: 232 पेटी अवैध शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

गिरिडीह: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह सीमेंट फैक्ट्री के पास एक बंद पड़े गोदाम में एसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक अवधेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर 232 पेटी नकली अंग्रेजी शराब जब्त किया है। इस बाबत भारी मात्रा में स्प्रीट, रैपर, कॉर्क, खाली बोतल समेत कई लेबल बरामद किये गये हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बताया गया कि नकली शराब तैयार कर बिहार भेजी जाती थी।
[URIS id=9499]



