CISF के तीन अकाउंटेंट तीन दिन की CBI रिमांड पर, 48 हजार रुपये घूस लेते हुए हुए थे गिरफ्तार

रांची में 48 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार CISF के तीन अकाउंटेंट को CBI के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने तीन दिनों की रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तारी के दौरान संतोष कुमार महतो के घर से 10 लाख रुपये नकद और करीब 30 लाख रुपये के जेवरात भी जब्त किए गए थे।
रांची। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने घूस लेते गिरफ्तार सीआईएसएफ के तीनों अकाउंटेंट को शुक्रवार को तीन दिनों के रिमांड पर देने का आदेश दिया है।
उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को सीबीआई ने सीनियर अकाउंटेंट संतोष कुमार महतो, असिस्टेंट अकाउंटेंट सुनील कुमार और सुजीत कुमार सिंह को 48 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। संतोष के घर से 10 लाख रुपये नकद और करीब 30 लाख रुपये के जेवरात जब्त किये गये थे।
सीबीआई ने तीनों आरोपितों को सीबीआई की विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया। अदालत को आरोपितों पर लगे आरोपों की जानकारी दी। साथ ही आगे की जांच के लिए रिमांड पर देने का अनुरोध किया। न्यायाधीश ने सीबीआई की दलील सुनने के बाद आरोपितों को तीन दिनों के रिमांड पर देने का आदेश दिया।


