Koderma news: ढिबरा का अवैध खनन करते जेसीबी वाहन को किया गया जब्त

कोडरमा: डोमचांच वन प्रक्षेत्र में वन विभाग की टीम के द्वारा रेंजर रविंद्र कुमार के नेतृत्व में महकुंडी वन सीमा पर ढिबरा का अवैध रूप से खनन करते एक जेसीबी वाहन को जब्त किया है। जेसीबी वाहन धीरज दास पिता मनोज दास और मुकेश कुमार पिता कार्तिक मेहता डोमचांच के नावाडीह निवासी का बताया गया है।
महकुंडी वन सीमा पर ढिबरा का खनन अनिल दास नावाडीह निवासी के द्वारा कराए जाने की बात सामने आई है। वन विभाग कोडरमा से मिली जानकारी के अनुसार मामले में जेसीबी वाहन को जब्त कर, वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अंधेरे का लाभ देखते हुए चालक फरार हो गया।
इस मौके पर प्रभारी वनपाल ललन किशोर, वनरक्षी अभिमन्यु कुमार, इस्लाम अंसारी, रविकांत यादव, अनिल कुमार साव, राजेश कुमार शर्मा, सुनील कुमार दास समेत अन्य वनरक्षी मौजूद थे


