जयंत सिन्हा ने पदमा में किया जनसंपर्क

हजारीबागः लोकसभा चुनाव के बाबत जयंत सिन्हा जोर- शोर से अपना चुनावी प्रचार कर रहे हैं और इसी दौरान वे बुधवार को जिले के पदमा प्रखंड के ग्रामीणों से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने का आहवान किया। सिन्हा ने दावा किया उन्होंने जनता के लिए काफी काम किया है और देश को विकास के राह पर आगे ले जाने के लिये मोदी सरकार ही सक्षम है।
जनसंपर्क के दौरान वे दाउजी नगर, जीहू, बड़की दोनईकला, नावाडीह चौक, कुट्टीपीसी, गरवा, गारूकुरहा, केवला, बरदेवा, गोतिया, करर, पिंडारकोंण, भंडरा, सरैया प्रेस क्लब, बंदरबेला, पदमा लाटी, पदमा चौक व पदमा पार नाला का दौरा कर क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित किया। कहा कि पिछले 5 वर्षों में हजारीबाग में 25 हजार करोड़ का निवेश हुआ है व इसके अलावे कई विशाल परियोजनाएं लायी गई हैं। कहा कि देश की इस विकास यात्रा को रोकने के लिये महाठगबंधन तरह- तरह के पैतरे अपना रहा है, लेकिन देश की जनता समझदार है।


