Hazaribagh News: दीपावली के दिन बड़कागांव के मोहोदी पहाड़ क्षेत्र में काडतरी और गुरुचट्टी ग्रामीणों में पथराव

हजारीबाग: बड़कागाव प्रखण्ड अन्तर्गत बीते रविवार जहां एक ओर पूरा हिंदुस्तान दिवाली की खुशियां मनाने में व्यस्त था वही बड़कागांव में दो गुटों के बीच संग्राम छिड़ा हुआ था। बता दें की बड़कागांव के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल बुढ़वा महादेव जो बड़कागांव के सिरमा पंचायत के मोहोदी पहाड़ में स्थित है, उसके मुख्य मंदिर के निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर थाने में एक दिन पहले आवेदन भी दिया जा चुका है, परंतु यह विवाद आज दिन में लगभग 11 बजे के करीब पथराव और मारपीट में बदल गया।

सूत्रों के मुताबिक बड़कागांव ब्लॉक मोड़ के पास काडतरी के ग्रामीण और गुरुचट्टी के ग्रामीण दोनों मंदिर निर्माण के विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए और दोनों तरफ से जोरदार पथराव हुआ जिसमें लगभग 15 लोग के घायल होने की सूचना है जिसमें आधा दर्जन लोग सीरियस बताये जा रहे हैं 5 से 6 लोगों को हजारीबाग रेफर भी किया जा चुका है, घटनास्थल पर लगभग आधे घंटे तक जमकर पथराव हुवा।

पुलिस को जैसे ही सूचना मिली पुलिस ने हालात को अपने नियंत्रन में लिया और दोनों पक्ष को शांत कराया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक दोपहर के लगभग 2:00 बजे तक की सूचना के मुताबिक दोनों गुटों के लोग अपनेअपने घर लौट चुके थे और स्थिति नियंत्रण में है मौके पर बड़कागांव सिओ मनोज कुमार, वीडियो जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह और सशस्त्र बल के पुलिस मौजूद थे।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा घटना की गहनता से जांच की जाएगी और जो भी दोषी होंगे किसी को बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा त्योहार के समय में माहौल खराब करने वालों पर अवश्य कार्रवाई होगी, उन्होंने जनता से निवेदन किया कि किसी भी तरीके की अफवाह में ना पड़े और कोई भी सूचना बिना तथ्य के सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें अन्यथा उन पर भी कार्रवाई होगी। गौर करने वाली बात यह है, की दोनों गुटों में मारपीट करने वालो में से आधा से अधिक लोग एक दुसरे के रिश्तेदार हैं।

लेखक के बारे में

By Purushottam Upadhyay

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More