हजारीबाग: कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर जिला प्रशासन की अनोखी पहल

हजारीबाग: आये दिन कोरोना के नए वैरिएंट्स मिल रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य से सम्बन्धित विशेषज्ञ और संस्थाएं आए दिन कोरोना के तीसरे लहर के आने की संभावना के लिए लोगों को जागरूक करते नजर आ रहे हैं। अधिकतर विशेषज्ञों का मानना है कि तीसरा लहर सबसे अधिक बच्चों को प्रभावित कर सकता है।

इसके मद्दे नजर राज्य सरकार भी इससे बचाव की तैयारी में लग गया है। अस्पतालों में दूसरी लहर की तरह बेड और ऑक्सिजन की आपूर्ति में कमी न हो इस हेतु राज्य में ऑक्सिजन प्लांट तो लगाए ही जा रहे है। इसके साथ साथ अस्पतालों में बेड और स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है।

तीसरे लहर में बच्चों के संभावित खतरे को देखते हुए हजारीबाग के बरही प्रखंड में बच्चों के लिए विशेष कोविड वार्ड का निर्माण किया गया है। ताकि संक्रमित होने पर भर्ती होने वाले बच्चों को अस्पताल में भी घर जैसा सुन्दर वातावरण उपलब्ध हो सके।

इसके तहत बच्चों के वार्ड में पेंटिंग कराए गए है, उनके लिए छोटे बेड तयार किये गए है एवं खिलौनों की भी व्यवस्ता की गई है। इस पहल को सोशल मीडिया पर काफी सराहना भी मिल रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More