कोरोना और ओमिक्रोन को लेकर सरकार ने पेश किए नए आंकड़े, जिसे जान आप हो जाइए सतर्क

नयी दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण को लेकर गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर नए आंकड़े पेश किए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 33 दिनों बाद देश में फिर से 10, 000 से ज़्यादा मामले रिपोर्ट होने शुरू हुए हैं। महाराष्ट्र और केरल में 10, 000 से ज़्यादा सक्रिय मामले हैं।


उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में 9 दिसंबर के हफ़्ते में पॉजिटिविटी 0.76 प्रतिशत थी, वो एक महीने में बढ़कर लगभग 2.59 प्रतिशत हो गई है। पश्चिम बंगाल में भी 1.61 प्रतिशत केस पॉजिटिविटी अब बढ़कर लगभग 3.1 प्रतिशत हो गई है।


लव अग्रवाल ने बताया, पूरी दुनिया में 121 देशों में एक महीने में ओमिक्रोन के 3,30,000 से ज़्यादा मामले और कुल 59 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। उन्होंने कहा, दक्षिण अफ्रीका में मामलों में बढ़ोतरी के बाद अब फिर से कमी दर्ज़ की जा रही है।


उधर, गुजरात सरकार ने कोविड प्रतिबंधों को 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक बढ़ा दिया है।


केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,423 मामले आए। 15 लोगों की मौत हुई और 2, 879 रिकवरी हुईं। केरल सरकार के मुताबिक केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देशों के अनुसार 149 लोगों की मौतों को कोविड मौतों में जोड़ा गया है।


वहीं, कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 707 नए मामले सामने आए। 252 मरीज़ डिस्चार्ज हुए और 3 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More