CJP Protest LIVE: 7,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, पुलिस पर कथित हमले को लेकर दर्ज हो सकता है केस

CJP Protest Live: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थक जुट रहे हैं। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस बीच, जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई जारी है और करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। ध्रुव राठी और CJP की लीगल हेड रत्ना को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर है।
यह भी पढ़ें: अभिजीत दिपके की दादी का निधन, CJP प्रोटेस्ट के बीच परिवार में शोक
CJP के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के मुताबिक, 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट 9 अक्टूबर से बंद हैं और 10 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे।
दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशन रात 10 बजे तक बंद, सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बताया कि सुरक्षा कारणों से बंद किए गए 45 मेट्रो स्टेशन 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक बंद रहेंगे। शुक्रवार रात 9 बजे से इन स्टेशनों पर सेवाएं रोक दी गई थीं। डीएमआरसी के मुताबिक, तय समय के बाद सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी। इसके बाद आगे की व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी साझा की जाएगी।
अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी रिहा, प्रदर्शन के दौरान लिया गया था हिरासत में
सीजेपी प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को रिहा कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को जाफराबाद थाने से, जबकि ममता बनर्जी को द्वारका थाने से रिहा किया गया।
राहुल गांधी की केंद्र सरकार को चुनौती
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर केंद्र सरकार और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह नरेंद्र मोदी, आरएसएस और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ एक दशक से अधिक समय से संघर्ष कर रहे हैं। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान कायरता है और अब उनके चारों ओर दायरा सिमट रहा है।
राहुल गांधी ने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि सरकार जितनी चाहे पुलिस बुला ले और चाहे तो 10 हजार, 20 हजार या 50 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात कर दे। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं और युवाओं को गिरफ्तार कर लिया जाए, तब भी वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।
उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष संविधान की रक्षा करेगा और देश की जनता की आवाज को सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष जारी रखेगा। राहुल गांधी ने युवाओं से अपना विरोध जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और संविधान पर हमला करने वालों को शिकस्त देने के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका खारिज
साकेत कोर्ट ने सीजेपी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह की ओर से दायर याचिका खारिज कर दी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें उनके घर से ही हिरासत में ले लिया था। इसमें पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और रत्ना सिंह को तत्काल रिहा करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। हालांकि, शाम को पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। इसके बाद अदालत ने याचिका खारिज कर दी।
राहुल गांधी पर भड़के पीयूष गोयल
सोनम वांगचुक ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
7 हजार से अधिक प्रदर्शनकारी हिरासत में
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी प्रदर्शन के दौरान 7,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की जा सकती है।
'भारत में अघोषित आपातकाल जैसे हालात', सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी
लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने पर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर देश में ‘अघोषित आपातकाल’ जैसे हालात होने की बात कही।
वांगचुक ने बताया कि उन्होंने प्रदर्शन से पहले एकता और शांति बनाए रखने की अपील की थी, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में ऐसी स्थिति देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि कई नेता आंदोलन का नेतृत्व करेंगे, लेकिन अब उन्हें जानकारी मिली है कि सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वांगचुक ने हिरासत में लिए गए लोगों की जल्द रिहाई की उम्मीद जताई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि रविवार तक प्रदर्शनकारियों को रिहा नहीं किया गया, तो वह अनशन या पदयात्रा करने पर विचार कर सकते हैं।
CJP प्रदर्शन के दौरान सब-इंस्पेक्टर बजरंग जाधव घायल
CJP प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर बजरंग जाधव घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उनका प्राथमिक उपचार किया गया है। जाधव के मुताबिक, कुछ लोग जंतर-मंतर की ओर भागते हुए आ रहे थे। उन्हें रोकने के दौरान धक्का लगने से उनके हाथ और कमर में चोट आई।
'देश में तानाशाही का माहौल', दीपेंद्र हुड्डा का सरकार पर हमला
कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP विरोध प्रदर्शन को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस जिस तरह लोगों को हिरासत में ले रही है, उससे पूरे देश में तानाशाही का माहौल बनाया जा रहा है।
हुड्डा ने सवाल उठाया कि लोगों के घरों तक पहुंचकर पुलिस उन्हें क्यों परेशान कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस उन्हें भी एक दिन पहले उनके संसदीय आवास से हिरासत में लेने पहुंची थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी।
'आवाज उठाने से रोकना अराजकता के बीज बोना', सौरभ भारद्वाज का सरकार पर हमला
दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से युवा अपने अधिकारों की मांग करने दिल्ली पहुंचे हैं, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने तक की अनुमति नहीं दी जा रही।
दांडी मार्च का जिक्र करते हुए भारद्वाज ने कहा कि अंग्रेजों के शासन में भी महात्मा गांधी को अधिकारों की मांग के लिए मार्च करने दिया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पाकिस्तान, बांग्लादेश या चीन ने हमला कर दिया है, जो इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है?
AAP नेता ने कहा कि लोगों को अपनी आवाज उठाने से रोकने पर अराजकता के बीज बोए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारी सुबह से ही गिरफ्तारी दे रहे हैं और वे इससे डरने वाले नहीं हैं।
'CJP नेताओं को कहां ले जाया गया, पता नहीं', पार्टी ने उठाए सवाल
CJP ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि हिरासत में लिए जाने के बाद से उसके नेताओं के बारे में पुलिस ने कोई जानकारी साझा नहीं की है। पार्टी के मुताबिक, अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने विमान के अंदर पहुंचकर हिरासत में लिया था।
'देश संसद से चलेगा, सड़क से नहीं', CJP प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली में CJP और विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि अराजकता को बढ़ावा देने की कोशिश को भारतीय लोकतंत्र ने नाकाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश संसद से चलेगा, सड़क से नहीं।
रविशंकर प्रसाद ने असम, नंदीग्राम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए दावा किया कि विपक्ष अपनी हार के कारणों को छिपाने के लिए सड़क पर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी, CJP, ममता बनर्जी और वामपंथी दलों के प्रदर्शन से दिल्ली के लोगों को परेशानी हुई है।
बीजेपी सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास अराजकता पर भारी पड़ा है और विपक्ष के कथित षड्यंत्र को जनता ने असफल कर दिया है।
कनॉट प्लेस में पत्थरबाजी, एक पुलिसकर्मी घायल
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के कनॉट प्लेस में पत्थरबाजी की घटना सामने आई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। हेड कॉन्स्टेबल नागेंद्र ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान हाथापाई हुई, जिसमें उनकी नेमप्लेट टूट गई। उन्होंने बताया कि घटना बाबा खड़क सिंह मार्ग के पास आर्य स्कूल लेन में हुई। उनके मुताबिक, मौके पर कई प्रदर्शनकारी मौजूद थे और पत्थरबाजी के दौरान एक पत्थर उनके जूते पर भी लगा।
'कुछ ने पत्थर भी फेंके', बोले पुलिस इंस्पेक्टर विवेक कुमार
पुलिस इंस्पेक्टर विवेक कुमार के मुताबिक, बाबा खड़क सिंह मार्ग पर करीब दो घंटे पहले भारी भीड़ जुटी थी। भीड़ का पीछा करते हुए वह चार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ एक साइड लेन में पहुंच गए, जहां वे अकेले पड़ गए। उन्होंने दावा किया कि पुलिसकर्मियों की संख्या कम देखकर कुछ लोग उनकी ओर बढ़ने लगे और पत्थर भी फेंके। हालांकि, पीछे से अन्य पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर वे सुरक्षित बच निकले। विवेक कुमार के अनुसार, मौके पर करीब 60-70 लोग मौजूद थे और कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि किसी प्रदर्शनकारी को पकड़ा नहीं गया।
दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को दी दादी के निधन की जानकारी, अंतिम संस्कार में जाने या हिरासत में रहने का फैसला उन पर छोड़ा (ANI Input)
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए अरविंद केजरीवाल
प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई, पुरुषों को घसीटा और महिलाओं को हाथ खींचकर ले गई पुलिस
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुरुष प्रदर्शनकारियों को घसीटकर मौके से हटाया और हिरासत में लिया। वहीं, महिला प्रदर्शनकारियों को भी पुलिसकर्मी हाथ खींचते हुए ले गए। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और प्रदर्शन स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

सीजेआई के विरोध प्रदर्शन के दौरान सब इंस्पेक्टर घायल
विरोध प्रदर्शन के दौरान एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गए। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
घायल सब इंस्पेक्टर बजरंग जाधव से जब चोट लगने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, "दंगाइयों को पकड़ने के दौरान मुझे धक्का दिया गया, जिससे मुझे चोट लगी।
महाराष्ट्र में दीपके के पैतृक गांव पर लोगों का जुटना शुरू
'राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश नाकाम', CJP प्रोटेस्ट पर संबित पात्रा का हमला
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने CJP के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर जो हो रहा है और टीवी व सोशल मीडिया पर जो दिखाया जा रहा है, वह भारत की कहानी नहीं है।

ममता बनर्जी और TMC के अन्य सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
अभिजीत दिपके की दादी का निधन, CJP प्रोटेस्ट के बीच परिवार में शोक
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दिपके का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष की थीं।
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, शामिल होने वालों पर होगी कार्रवाई: DCP
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर नॉर्थ-ईस्ट DCP राहुल अलवाल ने कहा कि जिले में 1,200 पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके अलावा दो अन्य सुरक्षा कंपनियां भी लगाई गई हैं। पुलिस आने वाले वाहनों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में गाजियाबाद या उत्तर प्रदेश से आकर प्रदर्शन में शामिल होने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, लोगों को पहले वापस जाने के लिए समझाया जाएगा, लेकिन निर्देश नहीं मानने पर कार्रवाई होगी। DCP ने कहा कि इलाके में शांति बनाए रखना पुलिस का उद्देश्य है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बल मौजूद है।
CPI(M) सांसद का दावा- दिल्ली में 6 जगह रोका गया
CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास ने आरोप लगाया कि उन्हें शहर में कम से कम 6 जगहों पर रोका गया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नाकेबंदी नहीं, बल्कि पूरे शहर की घेराबंदी है। सांसद ने सवाल उठाया कि क्या यही लोकतंत्र है, जहां एक सांसद को भी दिल्ली की सड़कों पर आने-जाने की आजादी नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार के दमनकारी कदमों से आंदोलन और तेज हो सकता है।

राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और यह सरकार जाएगी
CJP प्रोटेस्ट के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "ज्ञानेश कुमार जाएंगे और यह सरकार जाएगी; फिर लोकतंत्र की मरम्मत शुरू होगी।"

चंडीगढ़ में हिरासत में लिए गए मनीष सिसोदिया
चंडीगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी के सामने प्रदर्शन कर रहे मनीष सिसोदिया और पंजाब AAP के कार्यकर्ताओं व नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
अरविंद केजरीवाल बोले- 'यह इमरजेंसी से भी बुरा', मोदी सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने CJP प्रदर्शन से जुड़े घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे इमरजेंसी से भी बदतर बताया और आरोप लगाया कि देश में तानाशाही का शासन चल रहा है।
केजरीवाल ने कहा कि विमान से उतरते ही लोगों को गिरफ्तार किया जाना डर के माहौल को दर्शाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव में वोट चोरी के आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करके कथित धांधली को बचाने की कोशिश की जा रही है।
AAP नेता ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग करते हुए कहा कि उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सत्ता से जाना चाहिए। ये आरोप अरविंद केजरीवाल ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए हैं।
'ऐसे कार्रवाई कौन करता है...', अभिजीत दिपके की मां ने पुलिस पर उठाए सवाल
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को शनिवार को विमान में ही हिरासत में ले लिया गया। इस कार्रवाई पर उनकी मां ने नाराजगी जताते हुए सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं।
अभिजीत दिपके की मां ने कहा कि सरकार ने यह ठीक नहीं किया। उन्होंने सवाल किया कि देश के लिए काम करने वाले बच्चों के खिलाफ आखिर ऐसी कार्रवाई कौन करता है।
CJP Delhi Protest: पुलिस के पहरे में जंतर-मंतर, 400 से ज्यादा हिरासत में
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस पहले से ही अलर्ट पर थी। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को जुटने से रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने 400 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
फिलहाल जंतर-मंतर पर पुलिस का पहरा है और मौके पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। सामने आए वीडियो में प्रदर्शन स्थल पर कोई प्रदर्शनकारी दिखाई नहीं दे रहा है।

'जो खुद को कॉकरोच कहते हैं...', CJP के प्रदर्शन पर हिमंत बिस्वा सरमा का तंज
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्ष के आंदोलन को तमाशा बताते हुए कहा कि विपक्ष हताश है और उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। सरमा के मुताबिक, जनता के बीच विपक्ष का सम्मान नहीं रह गया है, इसलिए वह इस तरह के प्रदर्शन कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रदर्शनों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और विकास के साथ है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर जनता कांग्रेस के साथ होती, तो पार्टी चुनाव जीतती। चुनाव हारने के बाद कांग्रेस सरकार को ब्लैकमेल करने की कोशिश करती है।
दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के पास ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और वामपंथी दलों के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी शनिवार, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है।


