अभिजीत दिपके की दादी का निधन, CJP प्रोटेस्ट के बीच परिवार में शोक

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव में निधन हो गया। दिपके फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस हिरासत में हैं। उनके परिवार के गांव पहुंचने और उनकी रिहाई को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का महाराष्ट्र के संतुक पिंपरी स्थित उनके पैतृक गांव में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। दादी के निधन के बीच अभिजीत दिपके दिल्ली में पुलिस हिरासत में हैं। उनके गांव पहुंचने और रिहाई को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, दिपके मुंबई से दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जानी थी।
यह भी पढ़ें: CJP Protest LIVE: दिल्ली में 400 लोग हिरासत में, लेफ्ट और किसान नेता भी सड़कों पर उतरे


