उतार-चढाव के बीच देश में 24 घंटे में कोरोना के 13086 आये नये मामले

नयी दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार उचार-चढाव देखा जा रहा है। इसी बीच पिछले 24 घंटें में देश में कोरोना के 13086 नये मामले सामने आये हैं। वहीं,  अब देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.35 करोड से अधिक हो गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में देश में 11 लाख से अधिक टीका लगाया गया है। जिससे अब टीकाकरण की संख्या 198 करोड़ 09 लाख से अधिक हो गयी है।

वहीं, इस दौरान 12456 मरीजों के स्वस्थ होने से कोराना संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या चार करोड़ 28 लाख से अधिक हो गयी है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.26 प्रतिशत है। वहीं, 24 घंटे में देश में चार लाख 51 हजार 312 कोविड परीक्षण किए जाने से देश में परीक्षण करने की संख्या 86.44 करोड़ पार कर गयी हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More