देश में ओमिक्रोन के अबतक 3,071 मामले, कोविड के 1.41 लाख मामले, दिल्ली में लगा कर्फ्यू

नयी दिल्ली : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 41 हजार 986 नए मामले मिले हैं, जबकि देश में अबतक ओमिक्रोन 3071 मामले दर्ज किए गए हैं। ओमिक्रोन से अबतक 1203 लोग ठीक भी हुए हैं। भारत में ओमिक्रोन के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र, दिल्ली और कर्नाटक में हैं। इसके बाद राजस्थान, केरल, गुजरात व तेलंगाना में अधिक केस दर्ज किए गए हैं।
भारत के 27 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक अमिक्रोन के कुल 3,071 मामले सामने आए हैं। ठीक होने वाले मरीज़ों की संख्या 1,203 हुई: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय pic.twitter.com/REC1XNomn1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2022
देश में पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण से 40,895 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 285 लोगों की इस वजह से मौत हुई है।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,41,986 नए मामले आए, 40,895 रिकवरी हुईं और 285 लोगों की कोरोना से मौत हुई। #COVID19
सक्रिय मामले: 4,72,169
कुल रिकवरी: 3,44,12,740
कुल मौतें: 4,83,463
कुल वैक्सीनेशन: 150.06 करोड़— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2022
देश में कोरोना वायरस के फिलहाल चार लाख 72 हजार 169 सक्रिय मामले हैं। अगर कोरोना संक्रमण का दौर शुरू होने के बाद इसे अबतक के कुुल आंकड़ों के परिप्रेक्ष्य में देखें तो अबतक कोरोना से तीन करोड़ 44 लाख 12 हजार 740 मरीज ठीक हुए हैं जबकि कुल 4 लाख 83 हजार 463 लोगों की इससे मौत हुई है। वहीं, देश में कुल कोविड वैक्सीनेशन की संख्या 150.06 करोड़ पहुंच गयी है।
दिल्ली: दिल्ली सरकार के आदेश के बाद दिल्ली में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया गया। (तस्वीरें जनपथ बाज़ार से हैं।)
एक ऑटो चालक ने बताया, “सुबह 6 बजे से सवारी का इंतज़ार कर रहा हूं लेकिन सवारी नहीं मिल रही। आज सवारी आएगी उसकी कुछ उम्मीद नहीं इसलिए मैं घर जा रहा हूं।” pic.twitter.com/WdqRQmw4Oh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2022
कोरोना संक्रमण की वजह से दिल्ली में शुक्रवार रात से 55 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया गया है जो सोमवार सुबह तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान बाहर निकलने वालों को सरकार द्वारा जारी ई-पास या अन्य वैध प्रमाण पत्र जांच अधिकारियों को दिखाना होगा। किसी को यात्रा के लिए विमान, ट्रेन आदि पकड़ना हो तो उसे वैध टिकट दिखाना होगा।
#COVID19 के बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड सरकार ने नए नियम लागू किए हैं। राज्य में सभी राजनीतिक रैलियां और विरोध प्रदर्शन 16 जनवरी तक प्रतिबंधित रहेंगे। सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र भी 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। pic.twitter.com/MjWzzgVluk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2022
कर्नाटक में #COVID19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है।
तस्वीरें शिवमोग्गा और कलबुर्गी से हैं। pic.twitter.com/oTY9jlPMNW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 7, 2022
COVID19 की स्थिति को देखते हुए भगवान जगन्नाथ मंदिर 10 जनवरी (सोमवार) से भक्तों के लिए बंद कर दिया गया है: पुरी कलेक्टर समर्थ वर्मा, ओडिशा #COVID19 pic.twitter.com/ivVUuRa5Q5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 7, 2022


