Dhanabad News: श्रीराम सिटी अपार्टमेंट में जनरेटर हाउस से उठी लपटें, मची अफरा-तफरी

श्रीराम सिटी अपार्टमेंट का बाहरी दृश्य।

धनबाद: सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम सिटी अपार्टमेंट में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब छठी मंजिल की छत पर बने जनरेटर हाउस में अचानक आग लग गई। जनरेटर हाउस से धुआं और आग की लपटें निकलती देख अपार्टमेंट में काम कर रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

आग की सूचना मिलते ही सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और अपार्टमेंट में रखे फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। एहतियात के तौर पर अपार्टमेंट में काम कर रहे लोगों को नीचे उतार दिया गया।

वहीं, घटना की सूचना फायर विभाग को भी दी गई, लेकिन फायर टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। समय रहते आग बुझ जाने से इसे अपार्टमेंट के दूसरे हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।

अपार्टमेंट के लोगों के मुताबिक, आग जनरेटर हाउस में लगी थी। सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद कुछ देर तक अपार्टमेंट परिसर में दहशत का माहौल बना रहा।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More