Dhanbad News: सिविल सर्जन कार्यालय में रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी मीटिंग संपन्न

धनबाद: सिविल सर्जन कार्यालय, धनबाद में रोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष शारदा सिंह की अध्यक्षता में गवर्निंग बॉडी मीटिंग (शासी निकाय की बैठक) संपन्न हुई। बैठक में धनबाद के महापौर संजीव सिंह की भी उपस्थिति रही।
शारदा सिंह एवं महापौर संजीव सिंह के संयुक्त नेतृत्व एवं सकारात्मक पहल से धनबाद की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा मरीजों के हित में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने की दिशा में यह बैठक महत्वपूर्ण रही।
बैठक में सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, मरीजों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आवश्यक पहल पर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान प्रभारी सिविल सर्जन, धनबाद विधायक प्रतिनिधि रवि सिन्हा, DRHO, DPM, अस्पताल प्रबंधक एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारीगण उपस्थित रहे।


