लोकसभा सीट के लिए धनबाद से कीर्ति आजाद का नाम रेस में आगे

धनबाद : झारखंड के सबसे चर्चित लोकसभा सीटों में से एक धनबाद के लिए कांग्रेस की ओर से कीर्ति झा आजाद का नाम लगभग फाइनल है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

धनबाद: झारखंड के सबसे चर्चित लोकसभा सीटों में से एक धनबाद के लिए कांग्रेस की ओर से कीर्ति झा आजाद का नाम लगभग फाइनल है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि बुधवार तक स्थिति साफ हो जाए। मालूम हो कि झारखंड में कांग्रेस ने झाविमो और झामुमो समेत अन्य विपक्षी दलों के साथ गठबंधन किया है। धनबाद सीट कांग्रेस के खाते में है। धनबाद में कीर्ति भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद पीएन सिंह को टक्कर देंगे।

इसके अलावा कांग्रेस की ओर से रांची से सुबोधकांत सहाय, पश्चिम सिंहभूम से गीता कोड़ा, चतरा से मनोज यादव व खूंटी से प्रदीप बलमुचू का नाम आगे चल रहा है। लोहरदगा व हजारीबाग सीट पर दावेदार अधिक होने से पेच फंसा है।

पीछे रह गए ददई और राजेंद्र धनबाद लोकसभा सीट से तीन नाम अधिक चर्चा में थे, लेकिन चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे और राजेंद्र प्रसाद सिंह से अधिक पार्टी ने कीर्ति को तवज्जो दी है। कीर्ति झा आजाद इससे पहले बिहार के दरभंगा से चुनाव लड़ते रहे और वहीं से पिछले बार भाजपा के टिकट पर चुनाव भी जीता था। बीते दिनों डीडीए को लेकर भाजपा नेता सह केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के साथ हुए विवाद के बाद उन्‍होंने पार्टी से खुद को अलग कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उनके पिता भागवत झा आजाद झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। यहीं इनका पैतृक आवास है। एकीकृत बिहार के वे मुख्यमंत्री भी रहे।

ददई दुबे और राजेंद्र सिंह के अलावा मयूर शेखर झा, जलेश्वर महतो, विजय कुमार सिंह व अजय दुबे भी टिकट की आस में कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More