Deoghar News: पीएचसी में कार्यरत एएनएम वायलेट हसदा को 40 वर्षों की सेवा के बाद विदाई

देवघर: प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत बगदाहा पीएचसी में कार्यरत एएनएम वायलेट हसदा के सेवानिवृत्त होने पर आज स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में डॉ. वरुण कुमार ने कहा कि वायलेट हसदा ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ स्वास्थ्य सेवाएं दी हैं। उनका कार्य सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पायलट हसदा लंबे समय से स्वास्थ्य कर्मी के रूप में कार्य किया और उन्होंने विभाग को 40 वर्षों तक अपनी सेवा दी।

समारोह के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र, माला और उपहार देकर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ और सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के सुमति देवी, नंदन कुमार, विवेक राज संगम, सुमन कुमार, प्रकाश कुमार, रामाशीष दास सहित सभी डॉक्टर, एएनएम, सहिया और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More