निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के विरुद्ध मनी लांड्रिंग और धोखाधड़ी का मामला दर्ज

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी हैं अनामिका दुबे

विष्णुकांत झा ने देवघर नगर थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी

फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री का है मामला

देवघर : गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के विरुद्ध विष्णुकांत झा ने देवघर नगर थाना में कांड संख्या 343ध्20 दर्ज कराया है, जो कि IPC की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 420, 467, 468,120(B) और 34 के तहत 13 जून 2020 को दर्ज कराया है। ।

विष्णुकांत झा ने देवघर नगर थाना प्रभारी के नाम से लिखित आवेदन पत्र में तिवारी चौक के पास एलओकेसी धाम की रजिस्ट्री का मामला उठाया है, जो कि 29 अगस्त 2019 को गोड्डा सांसद की पत्नी अनामिका गौतम के नाम से निबंधन संख्या 770 के तहत निबंधित होने का उल्लेख है। उन्होंने पत्र के माध्यम से निशिकांत दुबे पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सांसद ने अपने राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग कर रजिस्ट्रार सब रजिस्ट्रार, देवघर सीओ अनामिका गौतम, शेषाद्री दुबे और अनामिका गौतम के अधिवक्ता से शपथ पत्र में छेड़छाड़ करवाया है। करीब 20 करोड़ की जमीन को अपनी पत्नी के नाम महज 03 करोड़ रुपए में उस समय निबंधित कराया। जब इतने बड़े नगद रकम के लेन-देन पर सरकार ने रोक लगा रखी थी। उन्होंने इसे मनी लांड्रिंग और धोखाधड़ी का मामला करार दिया है। फिलहाल इस कांड का अनुसंधान भार पीएसआइ प्रवीण कुमार को सौंपा गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More