लापता बच्ची नेहा टोप्पो की सूचना देने पर 21 हजार रुपये इनाम घोषित

डोरंडा थाना क्षेत्र से लापता हुई 11 वर्षीय नेहा टोप्पो की जानकारी देने वाले को रांची पुलिस ने 21 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है।

रांची : के डोरंडा थाना क्षेत्र से 4 फरवरी को लापता हुई 11 वर्षीय नेहा टोप्पो की जानकारी देने वाले को पुलिस ने 21 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। रांची पुलिस ने सोमवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, लापता बच्ची मूल रूप से गोड्डा जिले की रहने वाली है, लेकिन वर्तमान में वह अपने परिजनों के साथ डोरंडा में रह रही थी। बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को नेहा टोप्पो के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More