उपायुक्त रामनिवास यादव ने भू-अर्जन व भू-हस्तांतरण से संबंधित की समीक्षा बैठक  

गिरिडीह के जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने भू-अर्जन और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित भू-अर्जन, भू-हस्तांतरण, मुआवजा, वन विभाग से प्रमाण पत्र और अन्य क्लियरेंस में देरी को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। एनएचएआई, पथ निर्माण और भवन प्रमंडल सहित सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण पूरा करने का निर्देश दिया। म्युटेशन, दाखिल-खारिज और भवन मूल्यांकन कार्यों को भी शीघ्र निपटाने का आदेश दिया गया।

गिरिडीह: जिला उपायुक्त  रामनिवास यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने गिरिडीह जिला अन्तर्गत चल रहे व लंबित भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि भू-अर्जन से संबंधित कार्यों को किसी भी सूरत में लंबित न होने दें। साथ ही ऐसे कार्य में जो भी समस्याएं आ रही है उनका निराकरण संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए करें।

इसके अलावे उपायुक्त ने विभिन्न विकास कायों से जुड़े योजनाओं की समीक्षा करते हुए भू-हस्तांतरण, भू-अधिग्रहण, वन विभाग से अनापति प्रमाण पत्र एवं योजनाओं से जुड़े क्लियरेंस लेने में हो रही देरी पर संबंधित विभागों के अधिकारियों व कार्यपालक अभियंताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निदेश दिया, ताकि योजनाओं के लिए स्थल चिन्हित करने अथवा कार्य में देरी न हो व तय समयानुसार योजनाओं को गुणवतापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जा सके। आगे उपायुक्त ने एनएचएआई, राष्ट्रीय उच्च पथ, पथ निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, आरओबी निर्माण आदि द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए भू-अर्जन के कार्यों को गति देने का निर्देश दिया। 

साथ ही भू-अर्जन, भू-हस्तांतरण व मुआवजे से जुड़े कार्यों को तय समय अनुसार पूर्ण करने का निदेश संबंधित विभाग के अधिकारी को दिया। साथ ही उपायुक्त ने भवनों के मूल्यांकण से जुड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया। समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने म्युटेशन, दाखिल खारिज के अलावा अन्य कार्यों का निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी प्रखण्डों के अंचलाधिकारी को निदेशित करते हुए कहा कि जमीन का म्यूटेशन दाखिल-खारिज, लगान रसीद से संबंधित कार्यों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश सभी अंचलो के अंचलाधिकारियों को दिया।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More