KODERMA NEWS: जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल

मामले की जानकारी देते हुए घायल इसराइल अंसारी, पिता असगर अंसारी ने बताया कि बिरजामु में उनकी एक पुस्तैनी जमीन है, जिसपर उनका परदादा, दादा व अब उनके पिता व उनका कब्जा है। बीते दो वर्ष पहले उन्होंने उस जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब वे मकान बना रहे थे, तभी से मंसूर मियां और उसके भाई लोगों ने जबरन उस भूमि को अपना बताते हुए विवाद उत्पन्न करना शुरू कर दिया।

कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र के बिरजामु गांव में जमीन विवाद को लेकर शनिवार की दोपहर जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में एक ही परिवार के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया, जहां उनका ईलाज चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए घायल इसराइल अंसारी, पिता असगर अंसारी ने बताया कि बिरजामु में उनकी एक पुस्तैनी जमीन है, जिसपर उनका परदादा, दादा व अब उनके पिता व उनका कब्जा है। बीते दो वर्ष पहले उन्होंने उस जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब वे मकान बना रहे थे, तभी से मंसूर मियां और उसके भाई लोगों ने जबरन उस भूमि को अपना बताते हुए विवाद उत्पन्न करना शुरू कर दिया। आज जब वे विद्यालय से अपने घर को लौट रहे थे, तो इसी बीच घर से थोड़ी दूरी पर मंसूर मियां, उसके भाई तस्सवुर मियां व उसके पिता मनिरुद्दीन पहले से ही वहां घात लगाए बैठे थे। जैसे ही वहाँ पहुंचा तो उनलोगों ने मेरे आंख में केमिकल डाल दिया और लाठी, डंडे व कुल्हाड़ी से मुझ पर हमला कर दिया। वहीं बीच बचाव करने आई जुबैदा खातून उसके पति, तीन बेटियां व बेटे पर भी हमला कर दिया जिससे वे लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

इधर पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More