Giridih News: जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो का पुतला दहन
-1024x614.jpeg)
गिरिडीह: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देश के कोने कोने से आए छात्र छात्राओं पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और अभद्रतापूर्ण व्यवहार के खिलाफ गुरूवार को गिरिडीह के टावर चौक पर केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
इसके पहले झामुमो के जिला कार्यालय से जुलूस के शकल में नारा लगाते हुए झारखंड छात्र मोर्चा, झामुमो के कार्यकर्ता टावर चौक पहुंचे। जुलूस का नेतृत्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह कर रहे थे। मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और दूसरी तरफ पुलिस के द्वारा जंतर-मंतर पर बेटियों के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया गया।
बेटियों के प्राइवेट पार्ट पर लाठी से मारा गया। बेटियों के साथ यह अभद्रतापूर्ण व्यवहार देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। मोदी सरकार और भाजपा के हर नेता को देश के हर चौक चौराहे पर इसका जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक तरीके से आन्दोलन करने का सबों को हक है। शांतिपूर्ण तरीके से आन्दोलन कर रहे छात्र छात्राओं पर जिस तरह बर्बर तरीके से लाठी चार्ज किया गया, इससे पूरे देश की जनता में आक्रोश है। इस अलोकतांत्रिक और क्रूर कार्रवाई के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया है।
बच्चों के साथ यदि न्याय नहीं हुआ तो झारखंड मुक्ति मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी। महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि बेटियों के साथ अन्याय हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि जंतर-मंतर को भाजपा ने जलियांवाला बाग बना दिया बेटियों के कपड़े फाड़े गए, कमर और प्राइवेट पार्ट पर हाथ मारा गया इससे पूरा देश शर्मसार हुआ, लेकिन भाजपाइयों को तनिक भी शर्म नहीं आ रही।
मौके पर जिला सचिव महालाल सोरेन, प्रणव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजित कुमार पप्पु, दिलीप मंडल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, सचिव फरदीन इम्तियाज अहमद, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी, अभय सिंह, नुनु राम किस्कू उर्फ़ टाइगर, प्रधान मुर्मू, व्यवसाय मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश केशरी, ज्योति कुमारी, सीमा कुमारी, अमेलिया देवी, प्रमिला देवी, सोनी देवी उर्मिला कुमारी, डोली कुमारी, सावित्री कुमारी, नाजिया परवीन, सबीना खातून, निखत परवीन, पूजा मुर्मू सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


