Giridih News: डकैती की घटना को 48 घण्टे के अंदर प्रशासन करे उद्भेदन: माले
6.jpg)
जमुआ,गिरिडीह: शनिवार को जमुआ प्रखंड अंतर्गत मंगलों बाटी में भाकपा माले प्रखण्ड कमेटी की एक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में बीते रात जमुआ थाना के नजदीक किराना दुकान के व्यवसायी मनोज साव के यहां हुई डकैती, लुट और मारपीट की जो घटना हुई हैं,उसका भाकपा माले प्रखण्ड कमेटी जोरदार ढंग से निंदा करती है और जमुआ प्रशासन से मांग करती है कि 48 घंटे के अंदर इस घटना का उद्भेदन किया जाए, नहीं तो भाकपा माले आम जनों को लेकर जमुआ के सड़कों पर आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
मौके पर जमुआ विधानसभा प्रभारी अशोक पासवान, प्रखंड सचिव मनोवर हसन बंटी, इंकलाबी नौजवान सभा जिला उपाध्यक्ष असगर अली, रंजीत यादव, रीतलाल वर्मा, ऐनुल अंसारी, भागीरथ पंडित, अरुण विद्यार्थी आदि मौजूद थे।


