गिरिडीह में दर्दनाक घटना: चार वर्षीय मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र के मोसफडीह में चार वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के मोसफडीह में एक दिल को झकजोर देने वाली घटना घटित हुई है। यंहा एक चार वर्षीय मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है । जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर पचम्बा थाना में लिखित आवेदन दिया है । मृतक बच्चे का नाम रीती कुमार वर्मा – पिता राजन कुमार वर्मा बताया जा रहा है । घटना की सूचना मिलने के बाद पचम्बा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More