मनोज कुमार को मिला डॉ. भीमराव अंबेडकर नेशनल अवॉर्ड 2026, बढ़ा क्षेत्र का गौरव
_samridh_1200x720-1024x614.jpeg)
गिरिडीह: समाज सेवा, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लेखक एवं पर्यावरणविद मनोज कुमार को प्रतिष्ठित डॉ. भीम राव अंबेडकर नेशनल अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके वर्षों से किए जा रहे समर्पित कार्यों और समाज के प्रति सकारात्मक सोच का प्रतीक माना जा रहा है।
मनोज कुमार ने अपने सामाजिक कार्यों, पर्यावरण संरक्षण अभियानों और शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता फैलाकर समाज में एक नई प्रेरणा दी है। उन्होंने हमेशा समानता, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया है। उनके प्रयासों से कई लोग शिक्षा और सामाजिक चेतना के प्रति जागरूक हुए हैं।
इस सम्मान से न केवल मनोज कुमार, बल्कि पूरे क्षेत्र और समाज का गौरव बढ़ा है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे समाज के लिए गर्व की बात बताया है।
यह उपलब्धि युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी, जो उन्हें समाज हित और मानव कल्याण के कार्यों में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करेगी।




