राजेश कुमार
गिरिडीह: धनबाद एसीबी ने बगोदर प्रखंड के जरमुने पूर्वी के मुखिया सुनिता देवी और उनके पति मिश्री लाल पासवान को मंगलवार को जरमुने पंचायत सचिवालय से 21000 रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 वीं वित से 5 लाख की लागत से बन रहे पीसीसी सड़क निर्माण के एवज मे धर्मदेव राणा उर्फ बबलू राणा से मुखिया और उनके पति ने 21000 रूपये रिश्वत की मांग किया था। जिसकी शिकायत धर्मदेव राणा ने एंटी क्रप्सन ब्यूरो धनबाद से की थी। बबलू राणा के शिकायत के आलोक में ही एसीबी की टीम बगोदर प्रखंड के जरमुने पूर्वी पंचायत सचिवालय में अपना जाल बिछाया। जिसमें मुखिया और उनके पति फंस गये। एसीबी की टीम ने दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपने साथ धनबाद ले गयी।